औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बारुण थाना क्षेत्र के बहुरिया बिगहा गांव के हरिहर सिंह के पुत्र पहलवान निखिल कुमार बिहार कुश्ती दल के कोच बनाए गए हैं। अंडर-20 राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता 10 से 12 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित होगी। निखिल कुमार पांचवीं बार बिहार कुश्ती संघ द्वारा चुने गए हैं। इसके पूर्व चार बार बिहार का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करते हुए कोच की भूमिका निभा चुके हैं। पहलवान निखिल के नेतृत्व में बिहार की टीम लगातार कई वर्षों से बेहतर कर रही है। इस उपलब्धि पर औरंगाबाद जिले के सभी खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष गौरव राणा ने भी बधाई दी है। जिला खेल पदाधिकारी कुमार पप्पू राज ने भी निखिल को शुभकामनाएं दी। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, अमरनाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.