बोकारो, अप्रैल 25 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। चास प्रखंड के अंतर्गत सतनपुर पंचायत के बारी को-ऑपरेटिव से उकरीद पंचायत भवन के बीच गरगा नदी के पूर्व में जल्द ही दूसरा पुल का निर्माण होगा। उक्त बातें धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बारी कोऑपरेटिव के अभिनन्दन हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही। सांसद का स्वागत 21 किलो का माला पहना कर सोसाइटी के सदस्यों ने किया। इस समारोह में बारी कोऑपरेटिव के सचिव जगदीश प्रसाद ने सांसद को पुल निर्माण संबंधी ज्ञापन सौंपा। जिसमें चास प्रखंड के सतनपुर के अन्तर्गत बारी को-ऑपरेटिव से उकरीद पंचायत भवन के बीच गरगा नदी के पूरब साईड पुल निर्माण की स्वीकृति सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार रांची द्वारा दी गई थी। यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहे सांसद : अरूप कार्यपालक अभियन्ता ग्रामीण विकास विशेष प्रमं...