जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर। बारीडीह हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी (प्लस-टू) की आधिकारिक संबद्धता मिल गई है। इससे अब यहां उच्च माध्यमिक स्तर की पढ़ाई संभव हो सकेगी। यह उपलब्धि विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और निरंतर प्रगति का प्रतीक मानी जा रही है। इसी उपलब्धि के अवसर पर आज स्कूल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रचार्य संगीता हालदार ने छात्रों और अभिभावकों को कला (ह्यूमैनिटीज) एवं वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय के तहत उपलब्ध विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषयों का चयन कर सकते हैं, जिससे उनके कौशल और करियर को बेहतर दिशा मिल सकेगी। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्य...