बारीडीह हनुमान मंदिर का 36वां स्थापना दिवस 10 को
रांची, अप्रैल 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के बारीडीह गांव स्थित बजरंगबली हनुमान मंदिर का 36वां वार्षिक स्थापना दिवस 10 अप्रैल (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी लाल बाबा ने बताया कि इस अवसर पर गणेश पूजा, नवग्रह पूजा, पंचदेव पूजा, षोडश मातृका पूजा और बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा। वार्षिकोत्सव के मौके पर 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार राय, राज राय, प्रेम राय, सौमित्र शर्मा, साधन राय, सोनू कुमार, सुजीत राय, वाणी कुमार राय, धनंजय कुमार राय, दीपक राय, रमेश प्रसाद गुप्ता और अनुज गुप्ता सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.