बारीडीह में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस से उलझा युवक
जमशेदपुर, जून 22 -- बारीडीह बजरंग चौक के निकट शनिवार को पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ एक युवक उलझ गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन में बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान वह गिर गया और उसे चोट लग गई। घटना के बाद क्षेत्र में मौजूद लोगों ने पीसीआर वाहन को घेर लिया और चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार, पुलिस को पति-पत्नी के बीच विवाद होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शांत कराने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान संबंधित युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया। पुलिस उसे वाहन में बैठाकर थाना ले जाने का प्रयास कर रही थी, तभी वह असंतुलित होकर गिर पड़ा और घायल हो गया। कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.