लातेहार, फरवरी 16 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बारियातू बालूमाथ मार्ग पर सोमवार को बाइक दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। जिनकी पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के रुद गांव निवासी यूगल उरांव के पुत्र बिपिन उरांव एवं धनपुर गंझू के पुत्र सुभास गंझु के रूप में हुई। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद विपिन उरांव की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार विपिन उरांव अपनी नई बाइक की पूजा करने नगर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान वे बारीखाप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप दूसरे वाहन के चकमें में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिससे दोनों ही सवार लोगों को हाथ पैर और शरीर के कई जगह पर चोट लगी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.