लखीसराय, जून 22 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और विभिन्न पंचायतों में सोमवार को दोपहर में बारिश होने से मौसम बदल गया। लोगों को कड़ी धूप और गर्मी से राहत मिली। वैसे कम देर यहां वर्षा हुई , लेकिन तापमान में गिरावट देखने को मिली। किसानों ने बताया कि और वर्षा की जरूरत है , फिर भी खेत में नमी आ गई है। इससे फसल लगाने में सुविधा होगी। वहीं बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। वर्षा के पहले तेज हवा चली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...