जमशेदपुर, जुलाई 28 -- जमशेदपुर। पोटका सहित विभिन्न प्रखंडों जहां मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं वहां जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन ने निर्देश देते हुए कहा है कि जहां पर पानी एकत्र हो रहे हैं और लारवा बहुत उत्पन्न हो रहा है वहां छिड़काव आवश्यक रूप से किया जाए और ऐसी जगह को चिन्हित किया जाए। जहां लगातार पानी भर रहे हैं वहां पर मिट्टी भरकर उसे बंद किया जाए ताकि मलेरिया के मरीजों की संख्या कम किया जा सके। मंगलवार को भी पोटका, पटमदा सहित विभिन्न प्रखंडों में मलेरिया की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जिले में मलेरिया के 34 मरीज मिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...