रांची, जून 1 -- Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच से छह दिनों तक मौसम सामान्यत: साफ रहेगा। इस बीच झारखंड में मानसून के प्रवेश करने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ दिन पहले तक राज्य में मानसून के आने के लिए परिस्थितियां अनुकूल तो बन रही थीं, लेकिन अचानक उस पर पानी फिर गया है। इस तरह की परिस्थितियों के लिए बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की दिशा में हुए बदलाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। झारखंड में रविवार के बाद मौसम के शुष्क और गर्म रहने की आशंका है। हालांकि इस बीच आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि, जून के पहले हफ्ते में भीषण गर्मी पड़ेगी, लेकिन इसके बाद झारखंड में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। इन राज्यों में प्रवेश कर चुका है मानसून : मौसम विभाग के अनुसार देश के दक्ष...