बागेश्वर, मार्च 19 -- बागेश्वर। जिले में बारिश व बर्फबारी के बाद एक बार फिर ठंड लौट आई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अलाव भी जलाए। हालांकि खेती किसानी के लिए बारिश को किसान संजीवनी बता रहे हैं। फल उत्पादन को भी इससे लाभ होगा। बारिश व बर्फबारी से आठ डिग्री तापमान लुढ़क गया है। जिले में गुरुवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर हल्की बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में कर्मी, सोराग, झूनी, खलझूनी, शिखर, पिनाथ के जंगल, ग्वलादम क्षेत्र में हिमकण गिरे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.