बांदा, सितम्बर 3 -- बांदा। जिले में पखवारे भर से हो रही मूसलाधार बारिश ने आखिर गुरुवार को बड़ी राहत दी। बीच-बीच एकाध बार रिमझिम बारिश जहां-तहां जरूर हुई, पर अरसे बाद निकली हल्की धूप से जनजीवन फिर पटरी पर लौटते दिखा। सड़कों पर भीड़ नजर आई और बच्चे भी स्कूल गए। वहीं रात में 22.6 मिलीमीटर बारिश के कारण शहर से लेकर गांवों तक जलभराव व कीचड़ से दुश्वारियां भी झेलनी पड़ीं। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में कहीं तेज तो कहीं मध्यम वर्षा के संकेत दिए हैं। उधर, उफनाने को बेताब यमुना व केन के घटने से भी जिलेवासियों को बड़ी राहत रही। भूरागढ़ में केन नदी शाम चार बजे 96.16 मीटर तथा चिल्ला में यमुना नदी 91.67 मीटर पर रही। मंगलवार को केन 98.6 मीटर पर पहुंच गई थी। वहीं केन भी 95.6 मीटर पर थी। इससे आसपास के गांवों के लोगों की नींद उड़ गई थी।

हिंदी हिन्दुस्त...