गंगापार, मार्च 20 -- तहसील क्षेत्र के विभिन्न गावों में सुबह हुई छिुटपुट बारिश से सरसों, अलसी, मसूरी जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेत में खड़ी सरसों, अलसी, मसूरी की फसल पक कर तैयार हो गई, कुछ किसानों ने अगेती सरसों, अलसी, मसूरी की फसल को काट कर खलिहान तक पहुंचा दिया है। फसल भीग जाने से इन फसलों को नुकसान पहुंचा है। बादल हटने के बाद धूप खिलने पर सरसों की खड़ी फसल के दाने खेत में गिर जाने का भय है। सिलौधी के किसान रमाकांत, राजेश पटेल ने बताया कि इस समय उनके क्षेत्र में हजारों एकड़ खेत में दलहन व तिलहन की फसल लगी हुई है। इन फसलों पर बारिश का बुरा असर है। बताया कि अभी आकाश में घने बादल छाए हुए हैं। जब तक घने बादल आकाश से हट नहीं जाते, किसानों के चेहरे की हवाईयां उड़ी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...