बारिश से सब्जी तबाह, रेट हुए डेढ़ गुना, गोभी 80 रुपये किलो
हापुड़, जुलाई 11 -- देश-प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। खेतों में जलभराव और कई इलाकों में परिवहन प्रभावित होने से मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई सब्जियां महंगी हो गई हैं। बढ़ती कीमतों ने गृहिणियों और मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट बिगाड़ दिया है। गढ़ मंडी के आढती अनिल बंसल के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों से समय पर सब्जियां मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। आवक घटने से मांग के मुकाबले आपूर्ति कम हो गई है, जिससे दाम बढ़ गए हैं। पहले 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली गोभी अब 80 रुपये किलो तक पहुंच गई है। टमाटर 500 रुपये कैरट (25 किलो) से बढ़कर 800 रुपये प्रति कैरेट बिक रहा है। आलू 15 रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.