चम्पावत, जुलाई 1 -- जगदीश राय, लोहाघाट। मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग में किलोमीटर पांच के पास मलबा और पत्थर आने से सड़क कुछ समय के लिए बंद हो गई। इस दौरान कई सड़कों किनारे कलवर्ट बंद होने के कारण सड़कों पर पानी बहता रहा। गल्लागांव-देवलीमाफी मार्ग में रहने वाले जगदीश चंद्र तिवारी ने बताया मार्ग में डेंजर बन गया है। बरसात होते ही आए दिन सड़क बंद हो जाती है। वाहन चालक दिनेश कुमार और प्रकाश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर को भी डोबाभागू विद्यालय के पास सड़क मलबा आने से बाधित हो गई थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पीएमजीएसवाई की टीम ने मौके पर मशीन भेजकर मलबा हटाया, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई। वहीं बाराकोट मोटर मार्ग पर छमनियां रोड...