बुलंदशहर, जुलाई 1 -- नगर में बुध वाली पैंठ से अहार बाईपास की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से बुधवार को कई वाहन पलट गए। गड्ढों का अंदाजा न लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय दुकानदार हरी सिंह, राकेश, मूला सिंह, धर्मेंद्र, शिव सिंह, बिजेंद्र और सतेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।नगर पालिका के सफाई निरीक्षक रोहित सिंह ने बताया कि शिकायत की जानकारी मिलते ही पानी की निकासी के लिए टीम भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद रुद्रपुर के कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...