गाजीपुर, जून 11 -- दुल्लहपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र में वृहस्पतिवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन कई जगहों पर जलजमाव से लोगों को चलना दूभर हो गया। नायक डीह बाजार की सड़क जलमग्न होने के चलते सड़क दिखाई नहीं दे रही थी। रामपुर पतारी से होकर हरदासपुर चौबेपुर को जाने वाला क्षतिग्रस्त नहर मार्ग पर गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आने-जाने वाले लोग घायल होते रहे। धनेशपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास टूटी सड़क लोगों के लिए चुनौती बनी हुई है। जबकि खड़ौरा गांव मे जल निकासी के अभाव में गांव के सम्पर्क मार्ग पर जलजमाव और फिसलन के चलते लोगो का आवागमन कठिन हो गया है। खड़ौरा के ही कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास टूटी पुलिया पर बना जानलेवा गड्ढा पिछले तीन सालों से मुख्य सड़क पर आने जाने वाले लोगों के लिए सिर दर्द बना हु...