जमुई, मई 12 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि बारिश से मंगलवार को शहर पानी-पानी हो गया। कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। वहीं शहर का एक भी मार्ग ऐसा नहीं बचा जिसपर बारिश के पानी का जमाव नहीं हो। राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा़। एक घंटे तक हुई मुसलाधार बारिश से जहां बिजली आपूर्ति बाधित रही वहीं कही-कहीं तार टूटने की घटना हुई है। आंधी-तूफान के बाद खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर नवडीहा एचपी पेट्रोल पंप के समीप आम का पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना में कोई हता*हत नहीं हुआ। वन विभाग की टीम द्वारा युद्धस्तर पर पेड़ हटाने का कार्य जारी है, ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात जल्द बहाल हो सके। दूसरी ओर शहर की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खुल गयी। दोपहर बाद मुसलाधार बारिश से शहर की सड़कें पानी से भर गयी। लगभग एक घंटे त...