मोतिहारी, मई 31 -- मोतिहारी, हिसं। बारिश से हुए जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश को खुले 24 घंटे से अधिक समय हो गया लेकिन कई सड़कें पानी से दूसरे दिन शनिवार को भी लबालब है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बाजार समिति रोड में जमा है बारिश का पानी: शहर के बाजार समिति रोड में एक से डेढ़ फुट बारिश का पानी जमा है। व्यवसायिक रोड होने से दिन भर आलू ,प्याज से लदे भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। बाजार समिति से आलू, प्याज व फल की खरीदारी करने का सिलसिला सुबह से शुरू हो जाता है। लेकिन सड़क पर जलजमाव से ऑटो या ठेला सहित बाइक सवार लोगों की खरीदारी करने जाने में परेशानी हो रही है। सड़क किनारे अतिक्रमण से पानी का बहाव अवरुद्ध होने से सड़क पर पानी का जलभराव है। सड़क पर जलजमाव होने से बाजार समिति के व्यापार पर असर पड़ रहा...