रिषिकेष, मार्च 21 -- बेमौसम बारिश ने शहर की सड़कों की बदहाली उजागर कर दी है। नए और पुराने वार्डों में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के चलते पहले से ही टूटी सड़कों पर अब कीचड़ और जलभराव ने हालात और खराब कर दिए हैं। बीते दो दिनों की बारिश के बाद शहर की अधिकांश सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। खासकर दोपहिया वाहन चालक फिसलन के कारण हादसों के खतरे से जूझ रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। शुक्रवार को ऋषिकेश में लगातार बारिश के कारण शिवाजीनगर, चंद्रेश्वरनगर, मनसा देवी, गंगानगर, प्रगतिविहार, मायाकुंड, चौदहबीघा, शीशमझाड़ी, चंद्रभागा और ढालवाला क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। पानी की निकासी बाधित होने से सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया।चौदहबीघा और ढालवाला क...