बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव से लोग रहे परेशान
अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़। सोमवार तड़के आई बारिश व तूफान से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। रामघाट रोड, एडीए कालोनी, शाहजमाल, स्वर्णजयंती नगर ऑक्सीजन पार्क, छर्रा अड्डा, सराय हकीम, जीटी रोड समेत कई स्थानों पर पानी भरा रहा। कुलदीप विहार व सहार रेजीडेंसी में आने जाने वाले रास्ते पर पानी भरा रहा। इसके अलावा क्वार्सी, पान दरीबा, भुजपुरा, देहली गेट, खैर रोड समेत अन्य स्थानों पर पानी जमा रहा। निर्माण कार्य होने के कारण जल निकासी में समस्या आ रही है। सड़क किनारे कीचड़ से लोग परेशानअलीगढ़। बापूधाम सरसौल जीटी रोड की गली में पानी इकट्ठा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम से शिकायत के बाद भी सड़क किनारे से कचरा नहीं उठ रहा है। सड़क किनारे कीचड़ व टूटी सड़क से आने जाने में परेशानी हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.