भागलपुर, जून 12 -- अकबरनगर, संवाददाता। हल्की बारिश ने  अकबरनगर  नगर पंचायत क्षेत्र के  वार्ड  संख्या  पांच  की बदहाल व्यवस्था को उजागर कर दिया है।  वार्ड  में बने पीसीसी सड़क पर बारिश का पानी कई दिनों से जमा है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलनिकासी नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी पानी में होकर आवाजाही करते हैं। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत बनने के बाद भी नहीं बदली तस्वीर, नाले का गंदा पानी बह रहा सड़क परजलनिकासी की समस्या ग्रामीण राहुल, सुशील का कहना है कि  वार्ड पांच  में जलनिकासी के लिए नाला या ढलान की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। पानी जमा रहने से सड़क पर कीचड़ हो गया है। दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। पैदल चलने वालों को सबसे अधिक दिक्कतें होती है। दोपहिया वाहन चालकों को...