लखनऊ, सितम्बर 26 -- मूसलाधार बारिश और तिरछी तेज हवा की वजह से शुक्रवार-शनिवार की रात कई फ्लाइटें लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर नहीं पाईं। किसी को नोएडा तो किसी को दिल्ली भेजा गया। बाद में ये विमान मौसम में थोड़ा सुधार होने पर लौटे। विमान परिचालन पटरी से उतरते देखकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने सोशल मीडिया अकाउंट से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। वहीं, इंडिगो ने भी यात्रियों से कहा कि लखनऊ में मौसम खराब होने की वजह से असुविधा हो सकती है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार 6ई 6811 गोवा से लखनऊ आ रही फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट डायवर्ट कर दी गई। इसी तरह बेंगलुरु से लखनऊ आ रही 6ई 903 को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। 6ई 6479 दिल्ली से चली थी और खराब मौसम की वजह से वापस दिल्ली ही डायवर्ट करनी पड़ी। इंदौर से लखनऊ आ रही एटीआर फ्लाइट भी नोएडा डायवर्ट की गई। इसके अलावा नोएडा से...