घाटशिला, जुलाई 24 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड में मानसून की सक्रियता से किसानों को राहत मिली है। लंबे इंतजार के बाद पिछले दो दिनों की बारिश ने खेतों में जान फूंक दी, जिससे किसान धान रोपाई में जुट गए हैं। 23 जुलाई को 44.2 मिमी और 24 जुलाई को 18.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने इस वर्ष 18,062 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा है, लेकिन कम बारिश के कारण अब तक केवल 35% क्षेत्र में ही रोपाई हो पाई है। किसानों को उम्मीद है कि अच्छी बारिश जारी रहने पर काम तेजी से पूरा हो जाएगा। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस साल बारिश कम हुई है, जिससे उत्पादन पर असर की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बारिश से जिले में दोगुनी रफ्तार से बढा धनरोपनी का ग्राफ आने वाले दिन किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जिले म...