नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदूषण का स्तर काफी कम रहा। इस कारण लगातार दूसरे दिन बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से नीचे रहा। इस वर्ष यह 17वां दिन है, जब वायु गुणवत्ता का स्तर 100 से नीचे दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता के लिहाज से देखें तो दिल्ली वालों के लिए यह सबसे अच्छा दौर चल रहा है। राजधानी में खासतौर पर मानसून के मौसम में ही वायु गुणवत्ता सबसे अच्छी रहती है। पिछले तीन दिनों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई है। इस दौरान हवा की गति भी आमतौर पर 10 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रही। इसके चलते हवा में घुले प्रदूषक कण काफी हद तक साफ हो गए हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को ...