हरदोई, जून 12 -- हरदोई। जिले में शुक्रवार को हुई बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस के बीच बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से कम रहने के कारण दिनभर मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय वायु में आर्द्रता 95 प्रतिशत तथा शाम को 88 प्रतिशत दर्ज की गई। आर्द्रता का स्तर अधिक रहने से कुछ समय तक उमस महसूस हुई पर बीच-बीच में चलने वाली हवाओं और बारिश ने लोगों को राहत दी। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाजः जिलेभर में हुई झमाझम बारिश, कहीं पेड़ गिरे, तो कहीं दीवार दिनभर हवा की रफ्तार लगभग 10 किमी प्रति घंटे रही। बीते 24 घंटों के दौरान ज...