चंदौली, जुलाई 28 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कमालपुर,सकलडीहा,चहनिया और चंदौली क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। जबकि जिले के अन्य अधिकांश स्थानों पर बूंदाबांदी हुआ। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लगातार हो रही वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने के बाद धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही किसान खेतों की तैयारी और रोपाई में जुट गए। बड़ी संख्या में महिलाएं खेतों में धान की रोपती नजर आईं। यह भी पढ़ें- Katihar News: उमस की वजह से दिनभर परेशान रहे लोग, बारिश की बनी है संभावना रोपाई के लिए मजदूरों की मांग भी बढ़ गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि...