गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस से परेशान शहर के लोगों को मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। सुबह से ही आसमान में घने काले बादलों ने डेरा डाल लिया था, जिसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे बारिश का दौर शुरू हो गया। शहर के तमाम इलाकों में करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही, जिससे मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। बारिश के कारण सुबह के समय मौसम में अच्छी ठंडक घुल गई। दोपहर एक बजे के बाद आसमान से बादल छंटे और मौसम साफ हुआ, जिसके बाद हल्की धूप खिली। हालांकि, धूप निकलने के बाद भी लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ क्योंकि शाम होते-होते शहर में एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम बेहद खुशनुमा और सुहावना बन गया। इस बदलाव से पार्क और बाजारों में भी लोगो...