मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर,संवाददाता। तपिश और लू के थपेड़ों से जूझ रहे जिले के लोगों को मौसम के बदले मिजाज से काफी राहत मिल गयी। गुरुवार को तड़के तीन बजे जम कर बारिश हुई। वहीं पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी चलती रही। जिससे जिले का तापमान भी लुढ़क गया। वहीं मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि बारिश होने से शादी विवाह वाले घरों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम के खुशगवार होने से वैशाख माह में तपिश से लोगों को राहत मिल गयी। रात की बारिश के बाद सुबह सात से साढ़े नौ बजे तक आसमान साफ रहा। कुछ देरे के लिए धूप खिली,लेकिन दस बजे बाद एक बार फिर बूंदा-बांदी होने से पूरा दिन मौसम नम रहा। ठंडी हवा के झोंके, असमान में छाए बादलों की चादर ने हर किसी को राहत प्रदान की। गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली कट गई। सुबह आठ बजे तक नगर के अधिकांश क्षेत...