हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- हल्द्वानी। दो दिन से सामान्य रहे मौसम ने शुक्रवार को अचानक रुख बदल दिया। सुबह आठ बजे से शहर में बारिश शुरू हो गई, जो करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर जारी रही। सुबह की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दिनभर लोगों को उमस से राहत महसूस हुई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह तक हल्द्वानी में दो मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देहरादून मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के लिए जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों तक कुमाऊं में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान लोग सतर्क रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.