सहारनपुर, मार्च 21 -- सहारनपुर। शुक्रवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। दिनभर रुक-रुक कर हुई करीब 15 मिमी बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री और अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अचानक आई इस ठंडक के कारण लोगों को हल्के गर्म कपड़े पहनकर घर से निकलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। ठंडी हवाओं और बादलों की मौजूदगी ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया। यदि पिछले दिनों के तापमान पर नजर डालें तो गुरुवार को न्यूनतम 15.0 और अधिकतम 23.0 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री, मंगलवार को 30.0 डिग्री और सोमवार को 28.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.