धनबाद, मई 31 -- धनबाद जिले में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। शनिवार को धनबाद में दिनभर आते-जाते रहे रहे, लेकिन बीच-बीच में चल रही ठंडी हवाओं और हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए धनबाद को येलो जोन से हटाकर ऑरेंज जोन में शामिल किया है।

बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 3 जून तक जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसानों, खु...