बारिश से मिथिला महोत्सव का कार्यक्रम स्थगित
मधुबनी, मार्च 21 -- मधुबनी,निज संवाददाता। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर दिया है। जिला प्रशासन ने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को आयोजित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय आमजन, कलाकारों और प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आज प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंच दिया जाएगा। इधर,बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आयोजन स्थल वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर और उसके मुख्य द्वार पर भारी जलभराव हो गया, जिससे छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.