कटिहार, मई 3 -- सेमापुर । प्रखंड क्षेत्र में हो रही बारिश ने मक्का किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण खेतों में लगी मक्का की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे फसल सड़ने लगी है। बारिश के कारण मक्का के पौधे गिर गए हैं, जिससे दानों का विकास रुक गया है और उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। जिन किसानों की फसल कटाई के करीब थी, उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। किसान मुकेश कुमार, राज कुमार और मनप्रीत सिंह ने बताया कि इस बार मक्का की खेती में काफी लागत लगी थी, लेकिन बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकारी मदद नहीं मिली तो किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। कई किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.