पिथौरागढ़, मई 4 -- पिथौरागढ़। भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण कुनकटिया निवासी नंद राम के मकान की छत उड़ गई। बीते दिन हुई इस घटना के बाद मकान की छत उखड़ने से बारिश का पानी कमरों में भर गया, जिससे घर के भीतर रखा सारा सामान भीगकर खराब हो गया है। स्थिति को देखते हुए पूरे परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ली।मूनाकोट के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख खीमराज जोशी ने बताया कि मकान में पानी भरने से राशन और अन्य जरूरी सामग्री को काफी नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आंधी से बाड़वाला में उखड़ा मोबाइल टावर, बारिश से जगह-जगह जल भराव यह भी पढ़ें- तेज आंधी में उड़ा गरीब का आशियाना, सिर छुपाने को जगह नहीं यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 कि...