गंगापार, अप्रैल 12 -- क्षेत्र में बीते दिनों हुई लगातार बारिश और आंधी तूफान ने किसानों को काफी प्रभावित किया है। इससे न केवल गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है, बल्कि पशुओं के चारे के लिए रखा गया भूसा भी भीग कर खराब हो गया है। उरुवा गांव के किसान अंकित कुमार पांडे, भीम कुमार आदि बताते हैं कि बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण फसलें भीग कर जमीन पर गिर गई, जिससे पैदावार में गिरावट हुई।साथ ही फसलों का कुछ हिस्सा भी सड़ गया। जिसके कारण कुछ हद तक भूसा में किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि फसलों की मढ़ाई के बाद खेतों में पड़े भूसे को सतर्कता पूर्वक ढककर रखा गया, जिससे काफी हद तक नुकसान को रोका जा सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...