बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। जिले में ओलावृष्टि व भारी बारिश से गेहूं, चना व सरसों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। जो फसलें कटने के बाद मड़ाई के लिए खेत में पड़ी थीं, उनकी उपज व गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुई है। जिले में अब तक पांच हजार से ज्यादा किसानों ने बीमा कंपनी में फसल के मुआवजे के लिए दावा किया है। उधर, शासन के निर्देश पर कृषि व राजस्व विभाग से फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को शासन में रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद नुकसान के आधार पर किसानों को मुआवजा मिलेगा। कृषि विभाग इस दैवी आपदा में सिर्फ 10 से 15 फीसदी फसलों के नुकसान का दावा कर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जनपद में 21 मार्च से बादल व बूंदाबादी के साथ ओलावृष्टि तथा कभी भारी बारिश का सिलसिला चल रहा है। इससे कटाई-मड़ाई की स्थिति में पहुंची फसलों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.