इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इकदिल क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ शनिवार शाम हुई बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। अचानक हुई इस बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल भीग गई, जिससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बारिश और तेज हवा के कारण कई जगहों पर फसल झुक गई है, जिससे कटाई में दिक्कतें आ सकती हैं। खेतों में पानी भर जाने से फसल के खराब होने का खतरा और बढ़ गया है। किसान विमलेश सिंह ने बताया कि फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन बारिश के कारण अब गुणवत्ता और उत्पादन दोनों पर असर पड़ सकता है। खासकर गेहूं के दाने काले पड़ने और सरसों की फलियां खराब होने की चिंता बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.