कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- सिराथू। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है। कुछ दिन पहले ही गंगा में पानी छोड़े जाने से तो किसानों का सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हुई थी अब लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान हैं। गेहूं की फसल भीगने से कटाई व मड़ाई प्रभावित है। नुकसान होने से किसान मायूसी छाई है।एक पखवारे से मौसम के तेवर देख किसान चिंतित हैं। आंधी के साथ बारिश हो रही है। मंगलवार की शाम को सिराथू क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। हवा भी चली। हवा चलने से जिनकी गेहूं की फसल कट गई थी। उनका गेहूं का डांठ खेतों से उड़ गया। सुबह लोगों ने खेतों का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। फसल की बर्बादी देख किसानों के आंसू आ गए हैं।किसानों का कहना है कि मौसम ने उनकी लागत पर पानी फेर दिया है। मेहनत के साथ अब लागत भी डूबने का खतरा बढ़ गया है। किसानो...