कटिहार, मार्च 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता शनिवार को कटिहार में मौसम पूरी तरह बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश का दौर दिनभर जारी रहा। इस बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। पूरे दिन में करीब 16 मिमी वर्षा का अनुमान है। इस दौरान 8 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही, जिससे वातावरण में नमी बढ़ी रही।अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। तापमान में करीब 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को बारिश की संभावना काफी कम रहेगी और आसमान धीरे-धीरे साफ होगा।शहर के चौधरी मोहल्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.