गोंडा, मई 5 -- बेलसर (गोंडा), संवाददाता। गोंडा जिले के बेलसर क्षेत्र में विकास की इबारत लिखने वाला ब्लॉक मुख्यालय खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सोमवार को हुई हल्की बरसात ने ब्लॉक परिसर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। आलम यह है कि पूरे परिसर में जलभराव होने से फरियादियों और कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। तेज आंधी और बारिश के कारण एक ओर जहां दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही, वहीं ब्लॉक परिसर तालाब में तब्दील हो गया। इससे परिसर में स्थित महत्वपूर्ण विभागों में जाना दूभर हो गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, बीज गोदाम, पशु चिकित्सालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय में लोगों का आना जाना दुश्वार है। ब्लॉक कर्मियों और ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या सालों से बनी हुई है।मा...