मुरादाबाद, जनवरी 23 -- नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद ठंड में अचानक इजाफा हो गया है। तापमान में गिरावट आने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबके नजर आए, वहीं बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। शिक्षण संस्थानों से छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए घर लौटे। सुबह से ही ठंडी हवाओं के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आवश्यक कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। ठंड और बारिश के कारण बाजारों में ग्राहक नहीं पहुंच सके, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी बनी रही, जिससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं ठंड बढ़ने से बुजुर्गों एवं बच्चों में सर्दी-खांसी की शिकायतें भी बढ़ने लगी हैं। मौसम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.