जयपुर, मार्च 24 -- राजस्थान में मौसम ने मार्च के अंतिम सप्ताह में करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी के बीच लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदला हुआ मौसम फिलहाल जारी रहेगा और मार्च के अंत तक राज्य में बारिश और आंधी का सिलसिला बना रह सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर, कोटा, अजमेर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर...