हजारीबाग, मार्च 20 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार को अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह तक धूप खिली हुई थी। हालांकि बादलों की आवाजाही जारी थी। दोपहर बाद गरज के साथ बूंदा-बांदी शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल गई। बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। तेज हवा चलने से गर्मी में भी लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। बारिश के साथ ठंडी हवा चलने से तापमान में भी गिरावट देखा गया। पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान 32 से 35 डिग्री था। बारिश के बाद इसमें काफी कमी देखी गई। इस बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही चेतावनी जारी कर दी गई थी। इसे लेकर मोबाइल फोन पर भी विभाग की ओर से एलर्ट आ रहे थे। शुक्रवार के दोपहर तक लोगों को बारिश होने का अनुमान नही था। दोपहर बाद यह अनुमान सही निकला।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.