हल्द्वानी, मई 1 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। मौसम के अचानक करवट बदलने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बीते 24 घंटों (गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक) में हुई 30 मिमी बारिश के बाद दिनभर मौसम सुहाना बना रहा।शुक्रवार को आसमान में हल्की धूप के साथ बादलों की आवाजाही लगी रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले कुछ दिनों में लगातार 37 डिग्री बना हुआ था। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों ने तपिश से राहत महसूस की। बाजारों व पार्कों में रौनक लौट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में 4 और 5 मई को पुनः बारिश होने की संभावना है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.