उन्नाव, मार्च 20 -- उन्नाव। जिले में शुक्रवार सुबह से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छाए रहे और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से शुरू हुई हल्की से मध्यम बारिश का असर शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़कें कीचड़युक्त हो गई। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम से लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया और बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखाई दी। बारिश को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.