शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में मंगलवार सुबह से मौसम अचानक बदला नजर आया। शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि तिलहर क्षेत्र में तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान स्कूल पहुंचे बच्चे भीगते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दिनों 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा गिरकर करीब 32 डिग्री पर आ गया है। सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद आसमान में बादल छाए रहे, जिससे उमस में कुछ राहत महसूस की गई। कलान क्षेत्र में भी सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि बंडा में सुबह से धूप खिली रही। मदनापुर में सुबह बादल छाए रहे और बाद में धूप निकल आई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है, वहां किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बदलते मौसम से फसलों को नुकसान पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.