हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़। हापुड़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के साथ शीतलहर चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजार व सड़कों पर भी चहल पहल आम दिनों के मुकाबले कम रही। दो दिन से हापुड़ का मौसम साफ था। दिन में तेज धूप खिल रही थी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी। मंगलवार सुबह भी धूप खिली, लेकिन अचानक कुछ ही देर में बादलों ने आसमान को अपनी आगोश में ले लिया। सुबह 11 बजे से रिमझिम बारिश होने लगी, इसके बाद कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। यहीं सिलसिला दिनभर जारी रही। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़़ी। घर से बाहर निकलते ही लोग कांपने ...