इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इटावा, संवाददाता। दो दिन की बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है ,लेकिन जो फसल बारिश से बच गई है अब किसान उसकी कटाई करके घर ले जाने की तैयारी में जुटे हैं ।इसके लिए कटाई का काम तेज कर दिया गया है ।इस समय ज्यादातर स्थानों पर गेहूं की फसल पककर तैयार है और कटाई शुरू होने वाली है। इसी बीच बेमौसम बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिर जाने से फसल को नुकसान हुआ है। सोमवार को बारिश नहीं हुई लेकिन बादल छाए रहे। इसके बाद किसान फसल की कटाई में जुट गए हैं। किसानों का प्रयास है कि मौसम फिर बिगड़े और बारिश हो या आंधी चल इससे पहले वह अपनी फसल को काटकर सुरक्षित घर ले जाए । इसके चलते कई स्थानों पर गांव में तेजी से गेहूं की कटाई का काम चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.