रुडकी, मार्च 20 -- लगातार हो रही बारिश से जहां किसान गेहूं और सरसों की फसल को लेकर चिंतित हैं, वहीं क्षेत्र के संपर्क मार्गों और सड़कों की हालत भी खराब हो गई है। गुरुवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। इस समय कई किसानों की पकी हुई सरसों की फसल खेतों में कटी पड़ी है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रही तो फसल खराब हो जाएगी और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की भी पोल खोल दी है। कई संपर्क मार्ग बदहाल हो गए हैं, जबकि कच्चे रास्तों पर कीचड़ फैलने से राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शॉर्टकट मार्ग खराब होने से लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। नारसन कलां से नगला सलारू और मन्नाखेड़ी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी बरसात के कारण बेहद खराब हो गया है।ग्रामीण धीरज कुमार ने बता...