संभल, मार्च 23 -- जिलेभर में बारिश और तेज हवाओं से गेहूं और सरसों फसल को भारी नुकसान हुआ है। उप कृषि निदेशक अरूण कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि बीमित किसान फसलों को हुए नुकसान की जानकारी 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके दें। इसके अलावा नजदीकी बैंक शाखा, संबंधित बीमा कंपनी कार्यालय या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में भी सूचना दे सकते हैं। समय पर सूचना मिलने पर संबंधित विभागों द्वारा फसलों का सर्वे कराया जाएगा और पात्र किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में मुआवजा दिलाया जाएगा। किसान देरी न करें, ताकि उन्हें योजना का पूरा लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.